EPFO New Update: पहले EPFO पोर्टल पर कई कार्य अलग-अलग लॉगिन या पासबुक पोर्टल के जरिए ही किए जा सकते थे। कई बार पासवर्ड सिंक न होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण सदस्यों को परेशानी होती थी, लेकिन अब सभी सेवाएं और अकाउंट से जुड़ी जानकारी सिंगल लॉगिन के जरिए उपलब्ध होगी। यह अपडेट प्रक्रिया को सहज और तेज बना देगा।
इसे भी पढ़ें- Maruti Fronx: स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का धांसू कॉम्बिनेशन, कीमत 7.5 लाख से शुरू
पासबुक लाइट से मिलेगी जल्द जानकारी

EPFO ने पासबुक लाइट नामक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत सदस्य अपने खाते का बैलेंस और लेन-देन की समरी तुरंत देख पाएंगे। जो लोग विस्तृत जानकारी या ग्राफिकल व्यू चाहते हैं, उनके लिए पुराना पासबुक पोर्टल अब भी काम करेगा। इससे सदस्यों को विकल्प भी मिलेगा और सुविधा भी।
PF ट्रांसफर करना ज्यादा आसान
नौकरी बदलने पर कर्मचारी का सबसे बड़ा झंझट पीएफ ट्रांसफर का होता था। अब तक Annexure K नामक दस्तावेज पुराने नियोक्ता से नए पीएफ ऑफिस को भेजा जाता था, जो सीधे सदस्य के पास उपलब्ध नहीं होता था और प्रक्रिया में देरी हो जाती थी। नई व्यवस्था में Annexure K अब ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके साथ ही सदस्य ट्रांसफर की स्थिति को भी ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे। यह पारदर्शिता को बढ़ाएगा और डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य में EPS (पेंशन) की गणना में काम आएगा।
क्लेम प्रक्रिया होगी पहले से तेज

पहले क्लेम, एडवांस, रिफंड, ब्याज समायोजन और ट्रांसफर जैसी सेवाओं के लिए उच्च अधिकारियों की मंजूरी जरूरी थी, जिससे समय ज्यादा लगता था, लेकिन अब यह अधिकार निचले स्तर के अधिकारियों को भी दे दिए गए हैं। इस बदलाव से क्लेम और ट्रांसफर की अर्जी तेजी से निपटाई जाएगी और कर्मचारियों को समय पर लाभ मिलेगा।
