Electric Honda Activa 2025. भारत में मंहगे पेट्रोल और डीजल के वजह से लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने का प्लान कर रहे है। पिछले 2 सालों से मार्केट में एक से बढ़कर एक ईवी लॉन्च हुए है। पेट्रोल स्कूटर के मामले में सबसे पहले Honda Activa का नाम आता है। सालों से यह स्कूटर लाखों परिवारों की पहली पसंद रहा है। अब जब देश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, तो होंडा ने भी अपने इस लोकप्रिय स्कूटर का इलेक्ट्रिक अवतार Honda Activa EV को लाने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि यह लॉन्च भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में तहलका मचा सकता है।
भारत में लोगों को स्कूटर पंसद आते है, जो आने जाने के लिए एक सस्ता साधन है। इलेक्ट्रिक Honda Activa लॉन्च होने वाला है। परीवार के हर सदस्य इसे चला सकते हैं।
ये भी पढ़ें-युवाओं की पसंद बनी Honda SP, प्रीमियम फीचर्स के साथ कीमत 85 हज़ार से शुरू!
डिजाइन और फीचर्स
एक्टिवा EV का डिजाइन लगभग उसी भरोसेमंद लुक रखा जाएगा, जिससे लोग पहले से जुड़े हुए हैं। हालांकि, ईवी होने के नाते मॉडर्न टच देने के लिए एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। होंडा इसे फैमिली-फ्रेंडली स्कूटर की तरह ही पेश करेगा ताकि हर उम्र का व्यक्ति इसे आराम से चला सके।
बैटरी और रेंज
खबरों में बताया जा रहा है कि Honda Activa EV में लंबी रेंज देने वाली लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होगा। जिसे एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलाया जा सके। वहीं, चार्जिंग का विकल्प भी आसान रहेगा। ईवी को फास्ट चार्जर के साथ ही सामान्य घरेलू चार्जिंग से भी इसे आसानी से चार्ज किया जा सकेगा।
बता दें कि होंडा हमेशा से ही अपने स्कूटर की स्मूद राइड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। Activa EV में भी कंपनी उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगी। स्कूटर में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, डिस्क ब्रेक और बेहतर सस्पेंशन मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price Today: किस जगह सस्ता हुआ पेट्रोल और किस जगह महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें ताजा कीमतें
कीमत और लॉन्चिंग
कंपनी ने Honda Activa EV की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह 1.10 लाख से 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच लॉन्च हो सकती है। होंडा इसे 2025 के लास्ट महीनों में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। इसका मुकाबला Ola S1 Air, TVS iQube और Ather 450S जैसे स्कूटरों से होगा।