Tata Sumo 2025. पहले के समय में ऐसी कई एसयूवी रही हैं, जो लोगों के बीच इतनी ज्यादा पॉपूलर थी, कि लोग अभी भी इनके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे है। जिसमें से टाटा सुमो (Tata Sumo) भी एक है। यह लंबे समय तक भारतीय सड़कों पर राज करने वाली यह SUV अब लोगों की यादों में ही बसती थी। लेकिन हाल ही में बाजार में ऐसी अफवाहें तेज़ हो गई हैं कि Tata Motors जल्द ही Sumo को नए अवतार में वापस ला सकती है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो SUV सेगमेंट में बड़ा धमाका होना तय है।
दरअसल फिर Tata Sumo लौटेगी, यह खबर जोर पकड़ रही है। अगर यह सच साबित होता है, तो 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इससे अच्छा क्या ही हो सकता है। इस एसयूवी में दी जाने वाली खासियतों के बारे में आप को बताते हैं।
ये भी पढ़ें-Amazon Great Indian Festival Sale 2025: iQOO स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स, होगी हजारों में बचत
Tata Sumo 2025: एक भरोसेमंद नाम
बता दें कि 1994 में लॉन्च हुई Tata Sumo ने भारत में SUV को परिवार और बिज़नेस, दोनों के लिए किफायती और मजबूत विकल्प बना दिया था। इसे सेना से लेकर टैक्सी और बड़े परिवारों तक हर किसी ने अपनाया था लेकिन बदलते दौर और नए नियमों की वजह से कंपनी ने इसे बंद कर दिया। अब खबरों में बताया जा रहा कि टाटा सूमो का नया मॉडल इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आ सकता है।
Tata Sumo 2025: डिजाइन और फीचर्स
अगर Sumo वापसी करती है तो इसका लुक पहले से ज़्यादा मॉडर्न और आकर्षक हो सकता है। जिसमें चौड़े ग्रिल, LED हेडलाइट्स और दमदार रोड प्रेज़ेंस के साथ इसे नए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। अंदर की ओर बेसिक लेकिन ज़रूरी फीचर्स जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एयरबैग्स, ABS, रियर पार्किंग सेंसर और बेहतर कम्फर्ट मिल सकते हैं।
Tata Sumo 2025: इंजन और परफॉर्मेंस
अफवाहों के मुताबिक, Tata Sumo का नया वर्जन डीज़ल इंजन के साथ आ सकता है, लेकिन कंपनी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड ऑप्शन पर भी विचार कर सकती है। रेंज और पावर को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें-Realme 15T vs Vivo T4 : ₹20,999 से शुरू, देखें किसमें ज्यादा बैटरी और पावर
Tata Sumo 2025: कीमत और लॉन्चिंग
फिलहाल Tata Motors की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर Sumo बाजार में आती है तो इसकी शुरुआती कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जिससे मार्केट में ग्राहकों के लिए Tata Sumo 2025 खरीदने के लिए एक खास ऑप्सन होगा।