Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार चर्चा में बने रहते हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की सबसे ऊँची कीमत आंध्र प्रदेश में दर्ज की गई है, जहां यह 109.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 107.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुका है। दूसरी ओर अगर सबसे सस्ती दर की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल 82.46 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। वहीं चंडीगढ़ में यह 94.30 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में 94.57 रुपये और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 94.77 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें- India vs Oman: बुमराह की जगह मिलेगा अर्शदीप को मौका, जानिए भारत और ओमान की संभावित प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी
डीज़ल के ताजा भाव
डीज़ल के मामले में भी आंध्र प्रदेश सबसे महंगा राज्य बना हुआ है, जहां इसका दाम 97.47 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद केरल के तिरुवनंतपुरम में डीज़ल 96.28 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। वहीं सबसे कम दाम अंडमान और निकोबार में देखने को मिल रहे हैं, जहां डीज़ल 78.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चंडीगढ़ में यह 82.45 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। नई दिल्ली और लखनऊ दोनों जगहों पर डीज़ल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
शहरों के अनुसार पेट्रोल/डीज़ल कीमते
शहर / राजधानी पेट्रोल (रुपये/ली.) डीज़ल (रुपये/ली.)
नई दिल्ली 94.77 87.67
कोलकाता 105.41 92.02
मुंबई 103.50 90.03
चेन्नई 100.80 92.39
गुरुग्राम 95.65 88.10
नोएडा 95.12 88.29
बैंगलोर 102.92 90.99
भुवनेश्वर 101.11 92.69
चंडीगढ़ 94.30 82.45
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 105.40 90.82
लखनऊ 94.57 87.67
पटना 105.73 91.96
तिरुवनंतपुरम 107.40 96.28
राज्यों के अनुसार पेट्रोल / डीज़ल कीमते
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल (रुपये/ली) डीज़ल (रुपये/ली)
अंडमान और निकोबार 82.46 78.05
आंध्र प्रदेश 109.63 97.47
अरुणाचल प्रदेश 91.02 80.54
असम 98.23 89.46
बिहार 105.73 91.96
चंडीगढ़ 94.30 82.45
छत्तीसगढ़ 99.44 93.39
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 92.44 87.94
दिल्ली 94.77 87.67
गोवा 96.71 88.47
गुजरात 94.80 90.47
हरियाणा 95.95 88.40
हिमाचल प्रदेश 95.21 87.29
जम्मू और कश्मीर 96.58 83.41
झारखंड 98.20 92.97
कर्नाटक 102.92 90.99
केरल 107.40 96.28
लद्दाख 101.85 87.21
लक्षद्वीप 100.75 95.71
मध्य प्रदेश 106.52 91.89
महाराष्ट्र 103.50 90.03
मणिपुर 99.18 85.25
मेघालय 96.49 87.91
मिज़ोरम 99.69 88.67
नागालैंड 97.89 89.00
ओडिशा 101.11 92.69
पांडिचेरी 96.32 86.53
पंजाब 98.28 88.09
राजस्थान 105.40 90.82
सिक्किम 101.55 88.85
तमिलनाडु 100.80 92.39
तेलंगाना 107.46 95.70
त्रिपुरा 97.53 86.55
उत्तर प्रदेश 94.57 87.67
उत्तराखंड 93.52 88.42
पश्चिम बंगाल 105.41 92.02
अलग-अलग राज्यों हो सकता है अलग-अलग दाम
पेट्रोल और डीज़ल के दाम राज्यों में अलग-अलग होते हैं क्योंकि इन पर लगने वाले वैट और स्थानीय कर अलग-अलग हैं। इसके अलावा परिवहन लागत भी ईंधन के दामों को प्रभावित करती है। यही कारण है कि आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में ईंधन सबसे महंगा है, जबकि अंडमान-निकोबार में यह सबसे सस्ता मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Maruti WagonR खरीदने वाले ग्राहकों की मौज, 15% तक सस्ती हुई हैचबैक, देखें नई कीमतें
उपभोक्ताओं पर असर
लगातार बदलते पेट्रोल-डीज़ल के दाम आम जनता के बजट को सीधे प्रभावित करते हैं। परिवहन लागत बढ़ने पर रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों के दाम भी बढ़ जाते हैं। वहीं, जिन राज्यों में दाम अपेक्षाकृत कम हैं वहाँ उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलती है।