Xiaomi Diwali Sale 2025 में Redmi Note 14 Pro+ पर ₹10,000 की सीधी बचत

दिवाली का त्योहार करीब है और इसी मौके पर Xiaomi इंडिया लेकर आया है अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल। इस Xiaomi Diwali Sale में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी, वियरेबल्स और यहां तक कि एयर प्यूरीफायर तक पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी ने दावा किया है कि यूजर्स को 60% तक की बचत का मौका मिलेगा।

स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स

इस बार के सेल में सबसे ज्यादा चर्चा स्मार्टफोन लाइनअप की हो रही है। Redmi Note 14 Pro+ का MRP ₹34,999 है लेकिन सेल में यह सिर्फ ₹24,999 में उपलब्ध होगा। यानी सीधे ₹10,000 की बचत। Redmi Note 14 Pro 5G ₹28,999 से घटकर ₹20,999 में मिलेगा। Redmi Note 14 ₹15,499 में और Redmi Note 14 SE सिर्फ ₹12,999 में खरीदा जा सकेगा। बजट रेंज में Redmi 14C ₹8,999 और Redmi A4 5G सिर्फ ₹7,499 में मिलेगा।

टैबलेट्स पर भारी बचत

Xiaomi Pad 7 का असली दाम ₹34,999 है लेकिन इस फेस्टिव ऑफर में यह ₹22,999 में मिलेगा। Redmi Pad SE 4G को लगभग 50% डिस्काउंट के साथ ₹7,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Xiaomi Pad Pro भी सिर्फ ₹16,999 में उपलब्ध रहेगा।

स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट

टीवी कैटेगरी में भी इस Xiaomi Diwali Sale में शानदार डील्स हैं। Xiaomi CineMagiQLED X Pro Series ₹44,999 से घटकर ₹25,999 में मिल रही है। इसी तरह Xiaomi FantastiQLED FX Pro Series अब सिर्फ ₹21,999 में खरीदी जा सकती है। यानी 23,000 रुपये तक की बचत।

Xiaomi announces early Diwali sale: Checkout deals and discounts on Redmi Note 14 series, Redmi 14C, Redmi 15, and Redmi Buds 5C

वियरेबल्स और एक्सेसरीज

Redmi Watch 5 Lite को आधे दाम यानी ₹3,299 में खरीदा जा सकता है। Redmi Buds 5C सिर्फ ₹1,799 और Redmi Buds 6 ₹2,799 में मिलेंगे। Redmi Watch Move भी ₹1,699 में उपलब्ध है। पावरबैंक्स पर भी 3,300 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प

ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजेक्शन पर ₹5,000 तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। No Cost EMI और जीरो डाउनपेमेंट के विकल्प भी इस सेल में उपलब्ध होंगे। सभी ऑफर्स mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन Xiaomi स्टोर्स पर मिलेंगे।

Leave a Comment