GST रिवीजन के बाद Hyundai SUV हुई सस्ती, देखें नई प्राइस लिस्ट

Hyundai SUV cheaper after GST revision. देश के कार मार्केट दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai India ने अपनी सभी SUVs की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। यह बदलाव हाल ही में हुए GST रिवीजन के बाद किया गया है और नई कीमतें लागू हो गई हैं। अब Hyundai की गाड़ियां पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं, जिससे ग्राहकों के लिए इन्हें खरीदना और भी आसान हो सकता है। आइए जानते हैं किस मॉडल की कीमत कितनी घटी और अब इनकी नई एक्स-शोरूम प्राइस क्या है।

Hyundai Creta

भारत में मिड लेवल एसयूवी के लिस्ट में क्रेटा अक जबरदस्त कार है। कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta की कीमतों में ₹38,000 से ₹69,000 तक की कटौती हुई है। अब Creta की नई कीमतें ₹10.72 लाख से ₹19.31 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होंगी।

ये भी पढ़ें-SBI Home Loan: ₹50 लाख लोन लेने के लिए कितनी इनकम चाहिए? देखें फुल जानकारी

Hyundai Creta E-Line

इसके साथ ही मार्केट में Creta का E-Line वर्जन भी अब पहले से सस्ता हो गया है। इसमें ₹50,000 से ₹61,000 तक का प्राइस डिफरेंस आया है। अब यह मॉडल ₹16.34 लाख से ₹19.95 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा।

Hyundai Venue

कंपैक्ट SUV Hyundai Venue की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है। इस मॉडल की कीमतें ₹67,000 से ₹1.32 लाख तक कम हुई हैं। अब Venue की नई रेंज ₹7.26 लाख से ₹12.04 लाख (एक्स-शोरूम) होगी।

Hyundai Alcazar

प्रीमियम 7-सीटर SUV Hyundai Alcazar की कीमतों में भी कटौती हुई है। इस मॉडल में ₹72,000 तक का अंतर आया है। अब Alcazar की कीमतें ₹14.47 लाख से ₹20.95 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होंगी।

Hyundai Tucson

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा प्राइस कट Hyundai Tucson में हुआ है। कंपनी ने इसकी कीमतों में ₹1.95 लाख से ₹2.40 लाख तक की बड़ी कटौती की है। अब Tucson की नई कीमतें ₹27.31 लाख से ₹33.50 लाख (एक्स-शोरूम) होंगी।

Hyundai Exter

Hyundai की सबसे छोटी SUV Exter भी अब सस्ती हो गई है। इस मॉडल की कीमतों में ₹31,500 से ₹86,000 तक की कमी की गई है। अब Exter की नई प्राइस रेंज ₹5.68 लाख से ₹8.77 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें-मात्र 20,000₹ की सैलरी भी बना सकती है करोड़पति, जानें सीक्रेट इन्वेस्टमेंट टिप्स!

Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue के स्पोर्टी वर्जन Venue N Line की कीमतों में ₹1.3 लाख से ₹1.14 लाख तक की कमी हुई है। अब इसकी नई प्राइस रेंज ₹11.12 लाख से ₹12.66 लाख (एक्स-शोरूम) होगी।

Leave a Comment