Land Rover Defender 2025: नई Gst कीमत आई सामने, कीमतों में हुई भारी कटौती, नई कीमत जारी

Land Rover Defender 2025: अगर आप भी भारतीय बाजार में एक दमदार और बेहतरीन पावर और प्रीमियम केबिन वाली लैंड रोवर डिफेंडर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर भारत सरकार के नए जीएसटी नीति के बाद कीमतों में आई गिरावट की जानकारी आपके लिए बेहद ही खास होने वाला है। लैंड रोवर डिफेंडर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

इसके अलावा भी 2025 में कंपनी ने मॉडल अपडेट और नई इंजन विकल्पों के साथ डिफेंडर के लाइनअप को और भी बड़ी कर दी है। ‌ भारत सरकार की नई जीएसटी 2.0 नीतियों के तहत टैक्स में बदलाव किया गया है, जिससे इस प्रीमियम एसयूवी की कीमत पर सीधा असर पड़ा है। आगे लैंड रोवर डिफेंडर 2025 की नई जीएसटी कीमतों के बारे में खुलासा किया गया है। 

Land Rover Defender 2025 नई कीमत लिस्ट 

लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत में लगभग 10 लाख रुपए से 18 लख रुपए तक की कीमत में गिरावट की गई है। ‌ अगर आप लैंड रोवर डिफेंडर के ऑक्टा स्पेशल एडिशन वन की तरफ जाते हैं तो फिर उसमें आपको 18.60 लाख रुपए कम देने होंगे, जब केस के नॉर्मल ऑक्टा वेरिएंट पर भी आपको 17.30 लाख रुपए की कीमत में गिरावट किया गया है।

Land Rover Defender 2025
Land Rover Defender 2025

अगर आप इसके नॉर्मल वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो फिर इसमें आपको 9.90 लाख रुपए से 7 लाख रुपए की कीमत कम देना होगा। अब लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत भारतीय बाजार में 98 लाख रुपए से 2.60 करोड रुपए एक्स शोरूम नई दिल्ली होने वाली है। जहां पर पहले लैंड रोवर डिफेंडर पर कुल 50% का जीएसटी लगता था, अब उसे घटा करके 40% कर दिया गया है। 

Also Read – Tata Safari Adventure X Variant: नई कीमत लिस्ट के साथ, अब प्रीमियम फीचर्स कम कीमत में

इंजन 

लैंड रोवर डिफेंडर को कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। लैंड रोवर डिफेंडर में एक 5.0 लीटर v8 लेटेस्ट इंजन विकल्प दिया गया है, जो कि 419 Bhp और 550 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, दूसरा 3.00 लीटर डीजल इंजन 251 Bhp का पावर जेनरेट करता है और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन जो कि 296 Bhp का पावर जेनरेट करता है। मॉडल के आधार पर लैंड रोवर डिफेंडर में आपको 5 सीटर, 6 सीटर ओर 7 सीटर वेरिएंट देखने को मिलने वाला है। 

Also Read – Hero HF Deluxe Pro हुई भारत में लॉन्च, सस्ती कीमत के साथ नए दमदार फीचर्स ओर तगड़ी माइलेज

फीचर्स लिस्ट 

लैंड रोवर डिफेंडर में आपको काफी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ लेटेस्ट और हाईटेक तकनीकी भी ऑफर किया गया है। डिफेंडर में बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलता है। इसके अलावा इसमें ADAS टेक्नोलॉजी, 540 डिग्री कैमरा, चार्ज ओं क्लाइमेट कंट्रोल, सामने की तरफ हवादार और मसाज सीट फंक्शन और प्रीमियम साउंड सिस्टम ऑफर किया गया है।

Leave a Comment