Ration Card Update: अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। अगर आप मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं तो आपको ई-केवाईसी जरूर करानी होगी। अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आपको मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें अगर मुफ्त राशन राशन का लाभ उठा रहे हैं औप आपके घर में 5 साल से ऊपर के सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं है बाकी लोगों की केवाईसी नहीं हुई है तो इस महीने आपको राशन का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार के द्वारा मुफ्त राशन का लाभ 20 लाख लोगों को दे रही है जिसमें करीब सवा लाख लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है जिसके बाद अब इन लोगों को मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। इस बारे में डीएसओ ने सभी उपभोक्ताओं को कोटेदार से संपर्क करके केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। केवाईसी और राशन वितरण के कारण से सर्वर की भी चाल धीमी हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को समस्या भी हो रही है।
इसे भी पढ़ें: Post Office की गजब स्कीम! एक बार निवेश करके पाएं 5550 रुपये का तय ब्याज, आप भी जानें
उपभोक्ताओं को दो शिफ्टों में मिलेगा राशन
बता दें सरकार ने कोटेदारों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए दो शिफ्ट में राशन देने का निर्देश दिया है। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। समय खत्म होने के बाद ई-पास मशीन बंद हो जाएगी। किसी भी उपभोक्ता का अंगूठा नहीं लगेगा।
इतने लाख लोगों की नहीं हुई केवाईसी
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में तकरीबन 3 लाख लोगों की केवाईसी नहीं हुई है। इसमें 5 साल के बच्चों की संख्या तकरीबन 1.75 लाख है। बच्चों का खाद्यान्न नहीं रोका जाएगा। इसके करीब सवा लाख बालिग लोगों का केवाईसी नहीं हुआ है जिसके बाद सरकार ने इनका राशन रोक दिया है।
इसे भी पढ़ें: Sell 50 Rupee Note: 50 रुपए का ये खास नोट बना रहा है लोगों को मालामाल, जानें कैसे
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे कार्ड धारक कोटेदार के पास आधार कार्ड लेकर जाएं और अपनी केवाईसी करा लें, बीते 2 दिनों से सर्वर ठीक से काम कर रहा है। नेटवर्क की समस्या के कारण से कभी भी ई-पास तेजी से नहीं चल पाती है।