मुफ्त राशन योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब जिन उपभोक्ताओं ने अपने सभी परिवारजनों की केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें इस महीने से राशन नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- अगर ट्रेन में सफर करते हुए किया ये काम, तो आपको मिलेगी ऐसी सजा कि माथा पीटते रह जाओगे!
फ्री राशन वितरण योजना से जुड़े लगभग 20 लाख उपभोक्ताओं में से करीब सवा लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी केवाईसी अधूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है, लेकिन उनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है तो उन सभी को इस महीने से राशन नहीं दिया जाएगा।
दो शिफ्टों में बांटा जाएगा राशन
कोटेदारों की मनमानी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब राशन वितरण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दो शिफ्टों में होगा। समय समाप्त होते ही ई-पॉस मशीन अपने आप बंद हो जाएगी और किसी भी उपभोक्ता का अंगूठा नहीं लग पाएगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पांच साल तक के बच्चों का खाद्यान्न रोका नहीं जाएगा। राजधानी में इस श्रेणी में करीब 1.75 लाख बच्चों की संख्या है। हालांकि वयस्क उपभोक्ताओं में से लगभग सवा लाख को इस बार राशन नहीं मिल पाएगा क्योंकि उनकी केवाईसी पूरी नहीं हो सकी है।
उपभोक्ता जल्दी कराएं अपनी केवाईसी अपडेट
उपभोक्ताओं और कोटेदारों को बीते दिनों सर्वर की धीमी गति और नेटवर्क की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कई बार ई-पॉस मशीनें सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रही थीं। हालांकि, पिछले दो दिनों से सर्वर सामान्य रूप से चल रहा है और अब उपभोक्ता आसानी से अपनी केवाईसी अपडेट करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस नवरात्रि 11,000 की कीमत पर घर ले जाए, New Royal Enfield Bullet 350 पॉवरफुल इंजन
केवाईसी कराने के लिए क्या करना होगा
ऐसे उपभोक्ता जिनकी केवाईसी अधूरी है, उन्हें अपने आधार कार्ड के साथ कोटेदार के पास जाकर अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द केवाईसी पूरी कराने पर अगली बार उपभोक्ता फिर से मुफ्त राशन का लाभ ले सकेंगे।