2025 Mahindra XUV700 : महिंद्रा भारतीय बाजार की नामी SUV निर्माता कंपनी के तौर पर जानी जाती है। महिंद्रा अधिकतर एसयूवी का निर्माण करती है। महिंद्रा की गाड़ियां भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा प्रतीक्षा अवधि के साथ देखने को मिलता है। और इसके साथ ही महिंद्रा अब भारतीय बाजार के चौथी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी भी है। और महिंद्रा लगातार अपनी गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपडेट कर रही है। ओर अब XUV 700 को एक ओर अधिक प्रीमियम सुविधाएं के साथ पेश किया गया है।नई महिंद्रा XUV700 में कई मामूली कॉस्मेटिक परिवर्तनों के साथ फीचर्स अपडेट देखने को मिलते हैं। आगे इसके बारे में सारी जानकारी दी गई है।
2025 Mahindra XUV 700 Price in India
नई जेनरेशन महिंद्र XUV 700 की कीमत भारतीय बाजार में 13.66 लाख रुपए से 23.71 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। इसे कई वेरिएंट और मल्टीपल रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा भी इसे कुछ खास एडिशन में भी लॉन्च किया गया है। वर्तमान में यह भारतीय बाजार की एक पॉपुलर suv में एक है।
2025 Mahindra XUV700 Update
नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 अपडेट में हमें कई अंदर की तरफ कॉस्मेटिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसे अब नया दूसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीट के साथ 60:40 फोल्ड होने वाली स्प्लिट सीटों और नई लेदर सीट के साथ संचालित किया जा रहा है।
इसके अलावा नई XUV700 में हवादार सीटों के साथ, सेगमेंट फर्स्ट मेमोरी ORVM दिया गया है। कैप्टन सेट आपको AX7 और AXL दोनों वेरिएंट में पेश होने वाली है, जबकि हवादार सीट केवल टॉप वैरियंट के लिए ही सीमित किया गया है। इन सब के अलावा इस ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक एलॉय व्हील्स और एक नया नेपाली ब्लैक बाहरी रंग विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें और कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
प्रीमियम फीचर्स लिस्ट के साथ
सुविधाओं में महिंद्र एक्सयूवी 700 पहले के ही समान फीचर्स के साथ संचालित है। 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिक्स वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ बेहतरीन 12 स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसे एक पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, गूगल अलेक्सा के साथ अमेजॉन एसिस्ट की भी सुविधा मिलती है। अन्य हाईलाइट में वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, दूसरे पंक्ति के लिए ऐसी इवेंट के साथ यूएसबी चार्जिंग सॉकेट शामिल है।
ओर अधिक सुरक्षा तकनीकी के साथ
सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इसे 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और इसके अलावा ABS के साथ EBD दिया गया है। इसे ADAS तकनीकी के साथ भी संचालित किया जाता है, जिसमें की कई बेहतरीन सुविधाएं मिलती है।
Royal Enfield Hunter 350 खरीदे, 20,000 की आसान कीमत के साथ, प्रीमियम लुक ओर दमदार परफॉर्मेंस –
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
बोनट के नीचे इसे दो इंजन विकल्पों के साथ ही संचालित किया जाता है। इस अपडेट में इंजन विकल्प के अंदर कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 200 Bhp और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन 185 Bhp तक का पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन में सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन व्हीकल के साथ आता है। लेकिन आपको केवल डीजल इंजन विकल्प के साथ ही ऑल व्हील ड्राइव तकनीकी मिलने वाला है।