EPFO Contest Reward. अगर आपको लिखने का शौक है और आपके शब्दों में दम है, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आपको एक शानदार मौका दे रहा है। जी हां EPFO ने हाल ही में एक टैगलाइन प्रतियोगिता (Tagline Contest) शुरू की है, जिसमें विजेताओं को ₹21,000 तक का इनाम मिलेगा। यानी बस एक छोटी-सी लाइन लिख कर जीतें कैश प्राइज के साथ सरकारी सम्मान। हालांकि इस प्रतियोगिता की कुछ शर्ते भी है, जिससे आप भाग लेने से पहले जान लें।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के बारे में आप को बता दें कि यह संस्थान एक सरकारी है, जो कर्मचारी के हितों के लिए पीएफ स्कीम और पेंशन स्कीम संचालित करता है। जो लोग लेखन में रुचि रखते हैं, तो यह टैगलाइन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्राइस जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें-12,499 रुपये के ऑफर प्राइस में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M17 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5,000mAh
क्या है यह प्रतियोगिता?
EPFO देश के करोड़ों कर्मचारियों से जुड़ी संस्था है, जो उनकी सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की बचत का ध्यान रखती है। अब यह संस्था एक नई टैगलाइन खोज रही है, जो उसके भरोसे, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मूल्यों को दर्शाए। इस टैगलाइन के जरिए EPFO अपने मिशन और विज़न को देश के आम नागरिकों की भाषा में व्यक्त करना चाहता है।
अगर आपकी सोच में रचनात्मकता है और आप कुछ अलग लिखने का हुनर रखते हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए है। इनाम की राशि और फायदे
ये है कुल तीन पुरस्कार
- पहला पुरस्कार: ₹21,000
- दूसरा पुरस्कार: ₹11,000
- तीसरा पुरस्कार: ₹5,100
यही नहीं, विजेताओं को EPFO मुख्यालय में होने वाले स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। सरकार की ओर से विजेताओं को फ्री ट्रेन टिकट और होटल में रुकने की सुविधा भी दी जाएगी। यानी आपको मिलेगा पैसा भी और पहचान भी मिलेगी। जिससे इसमें जरुर भाग लें।
AI से मदद ली तो एंट्री होगी रद्द
तो वही EPFO ने साफ किया है कि इस प्रतियोगिता में आपकी टैगलाइन पूरी तरह Original होनी चाहिए। अगर आपने किसी AI टूल जैसे ChatGPT या किसी अन्य सॉफ्टवेयर की मदद ली, तो आपकी एंट्री रद्द कर दी जाएगी। यानि यह मौका पूरी तरह से आपकी सोच, शब्दों और कल्पना की परीक्षा है।
कैसे करें आवेदन?
- यह प्रतियोगिता केवल MyGov.in वेबसाइट पर आयोजित की जा रही है।
- टैगलाइन भेजने का कोई दूसरा माध्यम मान्य नहीं होगा।
- हर व्यक्ति सिर्फ एक बार भाग ले सकता है, इसलिए सोच-समझकर अपनी एक लाइन सबमिट करें।
- टैगलाइन हिंदी या अंग्रेजी — किसी भी भाषा में दी जा सकती है, बस भाव साफ और प्रभावशाली होना चाहिए।
ये भी पढ़ें-11 नवंबर को आ सकता है realme GT 8 Pro, OnePlus 15, लॉन्च ने बढ़ाई टक्कर
क्यों खास है यह मौका
EPFO की यह पहल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां आम नागरिक देश के करोड़ों कर्मचारियों की आवाज़ को शब्द दे सकते हैं।
अगर आप अपनी रचनात्मकता दिखाना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल नहीं गंवाएं।