Bank Holiday: आज करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की लिस्ट

Bank Holiday: भारत में अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। इस दौरान हर हफ्ते कोई न कोई पर्व दस्तक देता है। दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा तक लगातार उत्सव का माहौल बना रहता है। ऐसे में बैंकिंग से जुड़े कामों की पहले से योजना बनाना जरूरी है ताकि छुट्टियों के बीच आपके लेन-देन में कोई बाधा न आए।

इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर स्कूल रहेंगे खुले या बंद? जानें पूरी जानकारी

इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। महिलाएं आज निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। लेकिन इस पर्व का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे और अक्टूबर महीने में कब-कब बैंक की छुट्टियां रहेंगी।

कहां बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अक्टूबर 2025 हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। राज्यभर की सभी बैंक शाखाएं और काउंटर आज के दिन नहीं खुलेंगे। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात सहित देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो अपने बैंकिंग कार्य जैसे नकद लेन-देन, पासबुक अपडेट या ड्राफ्ट आदि आज आराम से निपटा सकते हैं।

अक्टूबर 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में देशभर में अलग-अलग त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर को बिहू पर्व पर असम में बैंक की छुट्टी रहेगी।

20 अक्टूबर को दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, कश्मीर और बिहार को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर को दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के अवसर पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चकौबा जैसे त्योहारों पर गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पर्व की छुट्टी रहेगी, जबकि 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में भी बैंकों के ताले बंद रहेंगे।

अंत में, 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- Weather Update: मौसम का बदला मिजाज, पड़ने लगी सर्दी, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

करवा चौथ का महत्व

Bank Holiday

करवा चौथ भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो खासतौर पर विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी जीवन की कामना करती हैं। उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिलती है। शाम को महिलाएं पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

Leave a Comment