कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी दो पॉपुलर बाइक्स निंजा 250 (Ninja 250) और Z250 को 2026 मॉडल के लिए जापान में अपडेट कर दिया है। इस बार कोई बड़ा टेक्निकल बदलाव नहीं हुआ, लेकिन हाँ – नए कलर ऑप्शन ने इन बाइक्स को एक ताज़ा और स्पोर्टी लुक दे दिया है। दोनों मॉडल नवंबर 2025 से जापान के शोरूम में मिलने लगेंगे। अब देखना ये है कि क्या कावासाकी इन्हें भारत में भी लॉन्च करेगी या नहीं। तो चलिए आइये जानते है इस धांसू बाइक के बारे में ।
डिजाइन और फीचर्स
दोनों बाइक्स का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नए कलर्स ने इन्हें और भी आकर्षक बना दिया है। निंजा 250 अब ग्रे बॉडी के साथ येलो एक्सेंट और व्हाइट बॉडी में रेड स्ट्रीक के साथ आती है। वहीं Z250 को ब्लैक और ग्रे ट्रिम में पेश किया गया है, जो इसे एक बोल्ड लुक देता है।
दिवाली ऑफर में सस्ता हुआ Tecno Phantom V Fold 2 – अब मिलेगा 20 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ!
अब वहीँ फीचर्स की बात करें तो दोनों बाइक्स में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे राइड काफी स्मूद रहती है। साथ ही, 310mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।
इंजन और माइलेज
अब बात करते हैं इंजन की। निंजा 250 और Z250 में 248cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 34.5bhp की पावर और 22Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बहुत स्मूद लगती है।
माइलेज की बात करें तो ये बाइक करीब 28-30 kmpl तक का एवरेज देती है, जो बहुत अच्छा है। इसका 14 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी राइड्स के लिए बढ़िया है, और 145mm का ग्राउंड क्लियरेंस खराब रास्तों पर भी इसे आरामदायक बनाता है।
सिर्फ ₹25,000 में खरीदें Hero Glamour, जानिए कहां मिल रही है इतनी सस्ती बाइक!
कीमत
जापान में निंजा 250 की कीमत करीब 7,26,000 येन (लगभग ₹4.37 लाख) और Z250 की कीमत करीब 7,04,000 येन (लगभग ₹4.24 लाख) रखी गई है। अगर ये बाइक भारत में आती है, तो कीमत थोड़ी कम हो सकती है, जिससे ये मिड-रेंज सेगमेंट में एक बढ़िया ऑप्शन बन जाएगी।