स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए Android 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जून 2025 में जब Motorola ने इसका बीटा वर्जन पेश किया था, तब से ही यूजर्स इसके स्टेबल वर्जन का इंतजार कर रहे थे। अब यह अपडेट न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस बल्कि उन्नत कस्टमाइजेशन और सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- अब और सस्ती हुई Hero Splendor, भारी बचत के साथ खरीदें यह नंबर-1 बाइक
Motorola Edge 60 Pro बना पहला फोन जिसे मिला अपडेट
Motorola का पहला स्मार्टफोन जो Android 16 का स्टेबल अपडेट पाने वाला बना है, वह है Motorola Edge 60 Pro। यह फोन साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब इसे लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन के साथ अपडेट किया जा चुका है। कंपनी ने धीरे-धीरे इस अपडेट को अपनी Edge सीरीज और G सीरीज के अन्य मॉडलों तक भी विस्तार देना शुरू किया है।
किन-किन Motorola फोनों को मिल रहा है Android 16
कंपनी ने फिलहाल सीमित मॉडल्स के लिए ही Android 16 अपडेट जारी किया है। इसमें Motorola Edge 60 Pro, Motorola Edge 60 Fusion, Motorola Edge 50 Fusion और Motorola Moto G (2025) जैसे मॉडल शामिल हैं। हालांकि Motorola की योजना आने वाले कुछ हफ्तों में बाकी डिवाइसेज तक भी यह अपडेट पहुंचाने की है। कंपनी की ओर से अगली लिस्ट जारी होने का भी इंतजार किया जा रहा है।
बाकी यूजर्स को करना होगा थोड़ा इंतजार
जिन यूजर्स के पास ऊपर दिए गए मॉडल्स हैं, उन्हें जल्द ही नया Android 16 अपडेट मिल जाएगा। लेकिन बाकी Motorola स्मार्टफोन यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि बाकी मॉडलों तक यह अपडेट कब पहुंचेगा। यही वजह है कि कई यूजर्स को रोलआउट टाइमलाइन को लेकर असमंजस बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें- दीवाली धमाका! महिंद्रा की इस धांसू SUV पर 90,000 रुपये की छूट, जल्दी करें
सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी पर पारदर्शिता की मांग
पिछले साल Motorola ने अपने कई स्मार्टफोन्स के लिए एक्सटेंडेड OS अपडेट देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद, कंपनी अब तक यह नहीं बताती कि कौन से मॉडल्स को अगले बड़े Android अपडेट का फायदा मिलेगा। यूजर्स अब उम्मीद कर रहे हैं कि Motorola आने वाले समय में अपनी अपडेट पॉलिसी को और पारदर्शी बनाएगी, ताकि यूजर्स को बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट की जानकारी पहले से मिल सके।