Aadhaar Update कराने वाले के उड़ गए होश! नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट लागू नई फीस

Aadhaar Update. अगर आप का आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर को लेकर जरुरी अपडेट कराना है, जिससे आप आधार सेंटर पर जाना चाहते हैं, तो आप जेब में ज्यादा पैसे लेकर जाएं। क्योंकि आधार में अपडेट बदलवाना अब पहले से महंगा हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार से जुड़ी कई सेवाओं की फीस बढ़ा दी है। यानी अगर आप अपने आधार में किसी भी तरह का अपडेट के लिए बढ़ी हुए फीस देनी होगी।

दरअसल आप अपने आधार में  नाम, पता, जन्मतिथि, बायोमेट्रिक या दस्तावेज़ सुधार कराना चाहते हैं, तो अब आपको पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। नई दरें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी।

ये भी पढ़ें-8th Pay Commission पर महाअपडेट, सैलरी में मिलेगा इतना तक उछाल!

जनसांख्यिकीय अपडेट पर नई फीस

UIDAI के मुताबिक, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल जैसी जानकारी में बदलाव करने के लिए अब ₹75 का शुल्क देना होगा। पहले यह शुल्क ₹50 था। अगर आप जनसांख्यिकीय बदलाव के साथ-साथ बायोमेट्रिक अपडेट भी कराते हैं, तो जनसांख्यिकीय हिस्से के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

बायोमेट्रिक अपडेट अब ₹125 में

अगर आप अपने आधार में फोटो, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसी बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट कराना चाहते हैं, तो अब इसकी लागत ₹125 होगी। पहले यह शुल्क ₹100 था। UIDAI का कहना है कि इन अपडेट्स में तकनीकी प्रक्रिया शामिल होने के कारण लागत बढ़ी है, और यह शुल्क 2028 तक प्रभावी रहेगा।

डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए अलग-अलग विकल्प

आधार नामांकन केंद्रों पर पहचान या पते के डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए अब ₹75 देने होंगे, जो पहले ₹50 था। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अगर आप यह प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह सेवा बिल्कुल मुफ्त रहेगी।

घर बैठे आधार प्रिंट और नामांकन की नई दरें

UIDAI ने घर पर आधार सेवाओं के शुल्क भी तय किए हैं। अब व्यक्ति eKYC या अन्य तरीकों से ₹40 में आधार प्रिंटआउट प्राप्त कर सकता है, जो आगे बढ़कर ₹50 हो जाएगा।

अगर किसी को घर पर आधार नामांकन सेवा चाहिए  जैसे बुजुर्ग या विकलांग व्यक्ति जिन्हें केंद्र पर जाना संभव नहीं  तो इसके लिए ₹700 (जीएसटी सहित) देने होंगे। अगर एक ही पते पर एक से अधिक व्यक्ति यह सेवा लेते हैं, तो प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति को ₹350 का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें-PM Kisan 21st Installment: दिवाली से पहले इस दिन जारी होगें ₹2000, इन्हें नहीं मिलेगी 21वीं किस्त!

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर राहत

UIDAI ने बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पर कुछ राहत दी है। जिससे 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वाले बच्चों का पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। 7 से 15 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए पहले ₹125 का शुल्क देना पड़ता है, लेकिन UIDAI ने इसे 30 सितंबर 2026 तक माफ कर दिया है।

 

Leave a Comment