Bank Holiday October 2025: त्योहारों का मौसम आते ही लोगों के पास में ऐसे कई जरुरी काम आ जाते है,जिसे हर हालत में निपटाना होता है। जिसमें से बैंक के जरुरी अटक जाने से बिजनेस ठप्प पड़ सकता है। अक्टूबर महीना में ऐसे कई बड़े त्यौहार पड़ रहे है। इस बार अक्टूबर 2025 में बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। अगर आप बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
आप को बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिसमें पूरे महीने में 21 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। आप के लिए यहां पर जानना जरुरी यह है कि किस दिन पर बैंक में छुट्टी रहने वाली है।
ये भी पढ़ें-इस कंपनी ने कर दिया कमाल! सिर्फ 1 महीने में बेच डाली 1 लाख बाइक, जानें पूरी डिटेल
RBI ने जारी किया अक्टूबर का हॉलिडे कैलेंडर
RBI के नियमों के अनुसार देशभर के बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। यानी इस बार अक्टूबर में 7,12, 19 और 26 अक्टूबर (रविवार) तथा 11 और 25 अक्टूबर (शनिवार) को सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा कई राज्य-विशेष त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में भी छुट्टियां रहेंगी।
दिवाली तक पूरी लिस्ट देखें
- 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (हिमाचल, ओडिशा, कर्नाटक और चंडीगढ़)
- 10 अक्टूबर: करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश)
- 18 अक्टूबर: काती बिहू (असम)
- 20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद)
- 21 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजन, दीपावली अमावस्या और गोवर्धन पूजा (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा आदि में)
- 22 अक्टूबर: विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा (गुजरात, कर्नाटक, यूपी, बिहार आदि में)
- 23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चक्कौबा (गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में)
- 27-28 अक्टूबर: छठ पूजा (बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल)
- 31 अक्टूबर: सरदार पटेल जयंती (गुजरात)
- इस तरह अक्टूबर में देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों के हिसाब से बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा
हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। आप नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए अपने काम कर सकते हैं। सिर्फ चेक क्लीयरिंग, कैश निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।
जरूरी काम पहले निपटाएं
अगर आपके पास किसी लोन की किस्त, RD या FD की मैच्योरिटी, या बिल पेमेंट जैसी कोई डेडलाइन अक्टूबर के इन छुट्टियों के बीच पड़ती है, तो बेहतर होगा कि आप अपने बैंकिंग काम पहले से पूरा कर लें। क्योंकि इन तारीखों में ट्रांजैक्शन या प्रोसेसिंग अगली वर्किंग डेट पर हो सकती है।